फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी दुती, AFI ने IAAF का आमंत्रण स्वीकार किया

Fri, 13 Sep 2019 07:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुती चंद - फोटो : pti
विज्ञापन

फर्राटा धाविका दुती चंद को इसी महीने दोहा में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने दुती के इस टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व को लेकर अंतरराष्ट्रीय महासंघ आईएएएफ का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


एएफआई ने 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए नौ सितंबर को 25 सदस्यीय टीम घोषित की थी जबकि विश्व विश्वविद्यालय खेलों की 100 मीटर दौड़ की चैंपियन दुती के नाम को भी स्वीकृति दी थी, लेकिन उनका इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना आईएएएफ के आमंत्रण पर निर्भर था।

दुती 11 .24 सेकेंड के क्वालीफिकेशन स्तर को हासिल करने में नाकाम रही लेकिन प्रतियोगिता के लिए जरूरी प्रतिभागियों की संख्या के कारण उन्हें विश्व चैंपियनशिप में जगह मिल गई। एएफआई के सूत्र ने बताया, ‘आईएएएफ ने यह कहते हुए आमंत्रण भेजा है कि दुती विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकती है और एएफआई ने इसे स्वीकार कर लिया है। इसलिए उनके प्रतिनिधित्व की पुष्टि हो गई है।’
विज्ञापन


एएफआई की चयन समिति ने अर्चना एस (महिला 200 मीटर) और ऊंची कूद के तेजस्विन शंकर के नाम को भी स्वीकृति दी थी लेकिन इनका प्रतियोगिता में हिस्सा लेना आईएएएफ के निमंत्रण पर निर्भर था। तेजस्विन हालांकि यह कहते हुए हट गए कि वह स्पर्धा के लिए सही स्थिति में नहीं हैं जबकि अर्चना को आमंत्रण नहीं मिला।

सूत्र ने कहा, 'अर्चना के संदर्भ में हमें आईएएएफ से आमंत्रण नहीं मिला।’ महिला 400 मीटर धाविका अंजलि देवी अब टीम में जगह बनाने की एकमात्र दावेदार हैं। चयन समिति ने उन्हें 21 सितंबर को एनआईएस पटियाला में पुष्टि ट्रायल में हिस्सा लेने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें