फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की शीर्ष महिला धावक दुती चंद ने रचा इतिहास

Sun, 26 Jun 2016 06:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओडिशा की एथलीट ने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत की शीर्ष महिला धावक दुती चंद ने सौ मीटर स्पर्धा में आगामी रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कजाकिस्तान के अलमाटी में चल रही जी कोसोनोव मेमोरियल मीट में बीस साल की दुती ने 11.30 सेकेंड का समय निकाला। रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग मार्क 11.32 सेकेंडस रखा गया था। इस प्रदर्शन के साथ ओडिशा की दुती ने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड (11.33) में भी सुधार किया।
विज्ञापन


उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड दिल्ली में अप्रैल में हुई फेडरेशन कप चैंपियनशिप में बनाया था। वह रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली 20वीं एथलीट हैं। क्वालीफाइंग के जरिए ओलंपिक की सौ मीटर स्पर्धा में पात्रता हासिल करने वाली दुती पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

1980 में हुए मास्को ओलंपिक में दिग्गज एशियाई उड़न परी पीटी उषा ने हिस्सा लिया था लेकिन उस समय क्वालीफिकेशन करने की अनिवार्यता नहीं थी।
विज्ञापन

संघर्ष की दास्तां है दुती की सफलता 

सौ मीटर में ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला - फोटो : PTI
दुती के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि उन्हें मैदान से बाहर भी अपनी वापसी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। दो साल पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की हाइपरएंड्रोजेनिस्म पॉलिसी के तहत टेस्टोस्टोरेन (पुरुष हार्मोंस) की अधिक मात्रा पाए जाने के कारण निलंबित कर दिया गया था।

बताया गया कि उनके शरीर में टेस्टोस्टोरेन की मात्रा किसी महिला एथलीट में मान्य मात्रा से अधिक है। उन्होंने स्विट्जरलैंड स्थित खेल पंचाट (सीएएस) में अपना केस लड़ा और सीएएस ने उन्हें अपना कॅरियर जारी रखने की अनुमति प्रदान कर दी। मगर इस दौरान दुती की ट्रेनिंग पर गहरा असर पड़ा। मगर इस जुझारू खिलाड़ी एक साल के अंदर अपना दमखम फिर साबित कर दिया। 

 11.30 :सेकेंड का समय निकाला दुती चंद ने अल्माटी में हुई प्रतियोगिता में 
  20:वीं भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने रियो के लिए क्वालीफाई किया 

 दुती चंद  ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। मेरे लिए यह साल बड़ी मुश्किलों भरा रहा। मेरी और कोच (एन रमेश) की मेहनत र्रंग लाई है।

Published By Rahul Sankrityayan 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें