फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: धावक अरोकिया राजीव ने कहा- हम टोक्यो में लंदन ओलंपिक से ज्यादा पदक जीतेंगे

Wed, 21 Jul 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

30 साल के राजीव चार गुणा 400 मीटर रिले टीम का हिस्सा हैं और वह शुक्रवार को टोक्यो रवाना होने वाले 26 एथलेटिक्स खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
धावक अरोकिया राजीव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फर्राटा धावक अरोकिया राजीव का मानना है कि आगामी टोक्यो ओलंपिक में पदकों की संख्या के मामले में देश 2012 के लंदन ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन करेगा। 30 साल के राजीव चार गुणा 400 मीटर रिले टीम का हिस्सा हैं और वह शुक्रवार को टोक्यो रवाना होने वाले 26 एथलेटिक्स खिलाड़ियों में शामिल हैं। अर्जुन पुरस्कार विजेता इस धावक ने 'स्पोर्ट्स टाईगर' से कहा, 'हम टोक्यो 2020 में निश्चित तौर पर लंदन 2012 से ज्यादा पदक जीतेंगे।' राजीव ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने एथलीटों के लिए बहुत सारी बाधाएं पैदा की, लेकिन वे इस प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी को बरकरार पर रखने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'महामारी ने हमें मानसिक रूप से परेशान कर दिया था, लेकिन किसी तरह हम इससे लड़ने में कामयाब रहे। इसने हमारे दिमाग पर अपना प्रभाव छोड़ा।' उन्होंने कहा, 'हम नियमित तौर पर अभ्यास करते थे लेकिन अचानक लॉकडाउन लागू होने से हमें सब कुछ पूरी तरह से रोकना पड़ा। जब हमने दोबारा अभ्यास शुरू किया तब एक बार फिर से लॉकडाउन लग गया। ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए हम खुद को जितना संभव था फिट रख रहे थे और घर में ही अभ्यास कर रहे थे।' उन्होंने कहा, 'कुछ महीनों के बाद, एएफआई (भारतीय एथलेटिक्स संघ) ने हमें पटियाला भेजा जहां हमने प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए लगभग एक साल तक अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें