फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: मेसी के भारत दौरे पर इस अकादमी को किया जाएगा सम्मानित; स्क्वाश में सेंथिलकुमार और अनाहत का जलवा

Fri, 05 Dec 2025 10:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मेसी के प्रवास के दौरान इन युवा खिलाड़ियों को वैश्विक फुटबॉल दिग्गज की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में के साथ नौ-नौ  खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच एक मैच का आयोजन हो सकता है जिसमें मेसी की भी भागीदारी हो सकती है।
विज्ञापन
मेसी - फोटो : USA Today Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की शुरुआत में यूरोप में तीन खिताब जीतने वाली मिनर्वा अकादमी एफसी की युवा टीम को इस महीने के अंत में लियोनेल मेसी के ‘जीओएटी इंडिया टूर’ के दिल्ली चरण के दौरान सम्मानित किया जाएगा। मिनर्वा की 22 खिलाड़ियों की अंडर 14-15 टीम ने इस साल जुलाई-अगस्त में यूरोप का दौरा किया और स्वीडन में गोथिया कप, डेनमार्क में डाना कप और नॉर्वे में नॉर्वे कप सहित तीन ट्रॉफियां जीतीं।
विज्ञापन


दिल्ली में मेसी के प्रवास के दौरान इन युवा खिलाड़ियों को वैश्विक फुटबॉल दिग्गज की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में के साथ नौ-नौ  खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच एक मैच का आयोजन हो सकता है जिसमें मेसी की भी भागीदारी हो सकती है। मिनर्वा अकादमी एफसी के मालिक और प्रबंधक रंजीत बजाज हैं, जो आई-लीग क्लब दिल्ली एफसी का भी संचालन करते हैं।

स्कैंडिनेवियाई क्षेत्र के टूर्नामेंट दुनिया भर में सबसे प्रतिष्ठित युवा फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक माने जाते हैं और मिनर्वा अकादमी एफसी की टीम इस दौरे पर 26 मैचों में अपराजित रही। टीम ने इस दौरान 295 गोल दागे और बहुत कम गोल खाए।

कोंथौजम योहेनबा सिंह (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोथिया कप) और हुईड्रोम टोनी (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, दाना कप) ने भी व्यक्तिगत सम्मान अर्जित किए। टीम ने इस दौरे पर दक्षिण अमेरिका और यूरोप के युवा क्लबों सहित विभिन्न युवा क्लबों के खिलाफ खेला था।

मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता से अपना दौरा शुरू करेंगे, उसके बाद उसी शाम हैदराबाद पहुंचेंगे। वह 14 दिसंबर को मुंबई मौजूद रहेंगे और 15 दिसंबर को अपने भारत दौरे का समापन नयी दिल्ली में करेंगे। 'जीओएट टूर’ में चार शहरों में सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच, संगीत कार्यक्रम, बच्चों के लिए मास्टर क्लास और सम्मान समारोह शामिल होंगे। इस विश्व कप विजेता कप्तान के दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेंथिलकुमार-अनाहत चैंपियन
शीर्ष वरीय और दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी सेंथिलकुमार ने मिस्र के एडम हवाल को 11-7, 11-9, 9-11, 11-4 से हराकर पुरुषों का खिताब जीता। महिलाओं के फाइनल में दिल्ली की अनाहत सिंह (दुनिया की 29वें नंबर की खिलाड़ी) ने अनुभवी हमवतन जोशना चिनप्पा (पूर्व नंबर 10) को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में 11-8, 11-13, 11-13, 11-6, 11-8 से शिकस्त दी।

पिछले महीने डेली कॉलेज इंडियन ओपन के बाद अनाहत की यह चिनप्पा पर लगातार दूसरी जीत थी। सेंथिलकुमार, अनाहत, जोशना और अभय सिंह अगले हफ्ते यहां शुरू होने वाले स्क्वाश विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें