फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: भारत ने सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखा, पेनल्टी शूट आउट में बांग्लादेश को हराया

Mon, 19 May 2025 11:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूपिया (अरुणाचल प्रदेश)

सार

भारत को दूसरे ही मिनट में कप्तान सिंगामायुम शमी ने बढ़त दिलाई, लेकिन बांग्लादेश ने 61वें मिनट में मोहम्मद जॉय के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने रविवार को पेनल्टी शूट आउट में बांग्लादेश को 4-3 से हराकर सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा। नियमित समय के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर था जिससे नतीजे के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लेना पड़ा। भारत को दूसरे ही मिनट में कप्तान सिंगामायुम शमी ने बढ़त दिलाई, लेकिन बांग्लादेश ने 61वें मिनट में मोहम्मद जॉय के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीव में खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ की शुरुआत

खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत सोमवार से भारत के समुद्र तटों तक पहले खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ की शुरुआत होगी जिसमें देश भर से 1000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी छह दिनों तक छह पदक स्पर्धाओं और दो प्रदर्शनी खेलों में हिस्सा लेंगे। इन खेलों का समापन शनिवार को होगा। पदक स्पर्धाओं में बीच सॉकर, बीच वॉलीबॉल, बीच कबड्डी, बीच सेपक टकरा, पेनकाक सिलाट और ‘ओपन वाटर’ तैराकी शामिल होगी। प्रदर्शनी खेलों में मलखंब और ‘टग ऑफ वॉर’ (रस्साकशी) शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें