फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: दबंग दिल्ली ने जीता प्रो कबड्डी लीग 12 का खिताब, ईस्ट बंगाल सुपर कप सेमीफाइनल में

Fri, 31 Oct 2025 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दबंग दिल्ली इस तरह दूसरे सत्र (में यू मुम्बा के अपने घर पर ट्रॉफी जीतने) के बाद अपने ही घर में ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दबंग दिल्ली ने शुक्रवार को खचाखच भरे घरेलू दर्शकों के सामने पुणेरी पल्टन पर 31-28 से रोमांचक जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सत्र का खिताब जीत लिया। यह उनका दूसरा पीकेएल खिताब था। इससे पहले आठवें सत्र में भी उन्होंने खिताब जीता था जब वर्तमान मुख्य कोच जोगिंदर नरवाल उनके कप्तान थे।
विज्ञापन


दबंग दिल्ली इस तरह दूसरे सत्र (में यू मुम्बा के अपने घर पर ट्रॉफी जीतने) के बाद अपने ही घर में ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। इस बीच फजल अत्राचली भी पीकेएल के इतिहास में सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी बन गए।

नीरज नरवाल और अजिंक्य पवार ने क्रमशः आठ और छह अंकों के साथ रेडिंग इकाई का नेतृत्व किया। पुणेरी पल्टन के लिए आदित्य शिंदे ने एक सुपर 10 और अभिनेश नादराजन ने चार टैकल पॉइंट बनाए जो बेकार चले गए। दबंग दिल्ली ने इस तरह अपने ही घर में दूसरी ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान से ड्रॉ खेला

ईस्ट बंगाल एफसी ने शुक्रवार को मडगांव में चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट्स को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर ग्रुप ए से सुपर कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के छह-छह अंक रहे लेकिन ऑस्कर ब्रुजोन की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण अंतिम चार में पहुंच गई।

गोल अंतर में उसकी मंगलवार को चेन्नईयिन एफसी पर 4-0 की जीत का भी योगदान रहा। बेम्बोलिम में डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब और चेन्नईयिन एफसी ने अपना एआईएफएफ सुपर कप ग्रुप ए अभियान 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें