फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक ट्रायल के लिए तीरंदाजों का खर्च उठाएगा मंत्रालय

Sat, 04 Jan 2020 05:01 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
विज्ञापन
tokyo olympic
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने शनिवार से शुरू होने वाले ओलंपिक ट्रायल में खेलने वाले तीरंदाजों का खर्च उठाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


अस्थाई समिति की ओर से जारी आदेश को वापस लेते हुए मंत्रालय ने शुक्रवार को साफ किया कि आर्मी स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) में चार से छह और 18 से 22 जनवरी को होने वाले ट्रायल में तीरंदाजों के रहने और खाने का खर्च उनकी ओर से उठाया जाएगा। जिस तरह से राष्ट्रीय शिविर में खिलाडिय़ों के रहने और खाने पर खर्च किया जाता है उसी तरह से ट्रायल में भी तीरंदाजों को रहना और खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सोमवार को यह मुद्दा उठाया था। जिसमें तीरंदाजों ने दुख जताया था कि वे ट्रायल पर ध्यान देंगे या फिर रहने और खाने की व्यवस्था में जुटेंगे। अब तक ट्रायल में खेलने वाले तीरंदाजों को फेडरेशन और साई की ओर से रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन इस बार समिति ने तीरंदाजों को यह इंतजाम खुद करने को कहा। 18 से 22 जनवरी को होने वाले ट्रायल में दीपिका कुमारी, तरुणदीप रॉय, अतानु दास, बोंबाइला देवी जैसे तीरंदाज शिरकत करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

हेमंत रस्तोगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें