उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में खेले जा रहे सर्कल विश्व कप में भाग ले रहे आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देश अंतरराष्ट्रीय महासंघ से मान्यता प्राप्त नहीं है। इन देशों में सर्कल कबड्डी नहीं खेला जाता इसलिए ये फर्जी खिलाड़ी इन देशों का नेतृत्व कर रहे हैं।'
भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) ने दावा किया कि उन्होंने किसी भी खिलाड़ी को पाकिस्तान में खेलने की मंजूरी नहीं दी है। इस मामले में पंजाब कबड्डी संघ की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा है क्योंकि टूर्नामेंट में भाग लेने गये लगभग सभी खिलाड़ी राज्य संघ से पंजीकृत है। राज्य संघ के पास खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भेजने का अधिकार नहीं है।
पाकिस्तान एमेच्योर सर्कल कबड्डी महासंघ (पीएसीकेएफ) ने दावा किया कि कई भारतीय खिलाड़ी आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बीच गहलोत का एक पत्र सामने आया है जिसमें उन्होंने आईकेएफ अध्यक्ष के तौर पर पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के आयोजन की मंजूरी दी है। यह पत्र पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद सरवर राणा को भेजा गया था।
गहलोत से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान महासंघ ने एक पत्र भेजकर टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए मंजूरी मांगी और आईकेएफ ने इसकी मंजूरी दी। मैंने अध्यक्ष के रूप में इसकी स्वीकृति दी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अगर हमारा कोई सदस्य टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहता है तो हम मंजूरी देते है। हमें कैसे पता चलेगा कि इस तरह की परिस्थितियां आएंगी।ट