फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAI ने जूनियर टॉप्स योजना के लिए 12 खेलों में 258 खिलाड़ियों की सूची तैयारी की

Thu, 06 Aug 2020 06:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना डेवलपमेंटल ग्रुप के अंतर्गत 12 खेलों  में 258 खिलाड़ियों की सूची तैयार की। इस योजना को जूनियर टॉप्स योजना के रूप में भी जाना जाता है। इस योजना के तहत चुने गए प्रत्येक खिलाड़ी को हर महीने 25 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इस योजना के तहत एथलेटिक्स में 16, तीरंदाजी में 34, बैडमिंटन में 27, साइकिलिंग में चार, टेबल टेनिस में सात, निशानेबाजी में 70, तैराकी में 14, जूडो में11, मुक्केबाजी में 36, भारोत्तोलन में 16, रोइंग में पांच और कुश्ती में 18 खिलाड़ियों को चुना गया है।

विज्ञापन


साई के मिशन ओलंपिक सेल ने इन खिलाड़ियों की सूची तैयार की है। इनमें वे 85 खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्हें कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन से पहले चुना गया था। इन खिलाड़ियों को 2024 और 2028 ओलंपिक के लिए तराशा जाएगा। साई ने बयान में कहा कि प्रभावी निगरानी प्रक्रिया तैयार करने के बाद खिलाड़ियों को औपचारिक रूस से विकासशील समूह में शामिल किया जाएगा।

साई ने अपनी समीक्षा बैठक में साथ ही फैसला किया कि अगले चार साल में व्यक्तिगत खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन मापदंड तैयार किए जाएंगे। इन्हें सभी संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर तय किया जाएगा जिसमें खिलाड़ी, कोच, हाई परफोर्मेंस निदेशक/मुख्य राष्ट्रीय कोच शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें