फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 4.0 में शुरू हो सकेंगी खेल गतिविधियां, लेकिन इन चीजों पर होगी पाबंदी

Tue, 19 May 2020 09:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किरेन रिजिजू (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

18 मई से देशभर में लागू हुआ लॉकडॉउन का चौथा चरण खेल जगत के लिए खुशखबरी लेकर आया। कोरोनावायरस के प्रसार को कम करने के लिए जारी हुए लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार खेल परिसर और स्टेडियम खुले रहेंगे। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को स्पष्ट किया कि खेल परिसर औऱ स्टेडियम में खेल गतिविधियां गृह मंत्रालय और संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत चालू की जाएंगी। हालांकि रिजिजू ने साफ किया है कि जिम और पूल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस की वजह से पिछले दो महीनों से किसी भी तरह के खेलों का आयोजन नहीं हो रहा है। रिजिजू ने ट्वीट किया, 'मैं खिलाड़ियों और खेल से जुड़े सभी लोगों को यह बताते हुए खुश हूं कि खेल गतिविधियां स्टेडियमों और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्सेस में गृह मंत्रालय और संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के तहत चालू की जाएंगी। रिजिजू ने पहले कहा था कि जो खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं या जिन्हें क्वालीफायर तथा कोई बड़ा टूर्नामेंट खेलना है, उनके लिए चरणबद्ध तरीके से ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।

IPL फिर भी असंभव

खेल मंत्री की घोषणा के बावजूद आईपीएल के हाल फिलहाल खाली स्टेडियमों में शुरू होने की संभावना भी नहीं है क्योंकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियां अब भी पहले की तरह लागू हैं।
देशव्यापी लॉकडाउन मार्च के मध्य से शुरू हुआ था और भारतीय खेल प्राधिरकण के पटियाला और बेंगलुरु में परिसरों में ओलंपिक में जगह बना चुके शीर्ष खिलाड़ी पिछले दो सप्ताह से अभ्यास शुरू करने की मांग कर रहे हैं। ओलंपिक को इस घातक महामारी के कारण 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। पिछले सप्ताह रिजिजू ने कई वीडियो कॉन्फ्रेन्स करके इस मामले में उनकी राय जानी थी। उन्होंने भारोत्तोलकों, हॉकी खिलाड़ियों और ट्रैक एवं फील्ड के ऐथलीटों से भी बात की थी।

खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का मौका, बबीता फोगाट बोलीं- थैंक्यू

सरकार की इस नई पहल से खिलाड़ी भी खुश हैं, देश की दिग्गज पहलवान बबीता फोगाट ने इसके केंद्र सरकार और खेल मंत्री को धन्यवाद दिया है। फोगाट ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'लॉकडाउन बढ़ाने के बावजूद इस बार स्पोर्ट्स कॉम्पलैंक्स और स्टेडियम खोलने की जो इजाजत दी गई है मैं उसके लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू को धन्यवाद करती हूं। अब खिलाड़ी ओलंपिक के लिए अपनी जरूरी प्रैक्टिस पर ध्यान दे पाएंगे।'
विज्ञापन

साई ने खिलाड़ियों के लिए एसओपी तैयार किया

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लॉकडाउन के बाद खेलों की वापसी को लेकर SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर तैयार किया है। इसके तहत एथलीट्स छोटे ग्रुप्स में ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे। ग्ल्वस और मास्क पहनने के बाद ही ट्रेनिंग की इजाजत दी जाएगी। सभी खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियमों का पालन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें