कोरोना वायरस को लेकर बिगड़ती जा रही स्थिति को देखते हुए सोमवार को खेल मंत्रालय और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने भी अपने दफ्तर बंद कर दिए। मंत्रालय में सिर्फ जरूरी कार्यों को संबंधित अधिकारी अंजाम देंगे, जबकि साई कर्मियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।
दिल्ली सरकार के 31 मार्च तक लॉकडाउन के आदेश के बाद सभी राष्ट्रीय खेल संघों ने अपने ऑफिसों को बंद कर दिया है। देश ही दुनिया भर में खेल गतिविधियों बंद हैं। सिर्फ एनआईएस पटियाला और बंगलूरू में हॉकी, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टंग के ओलंपिक की तैयारियों के कैंप ही जारी हैं। ओलंपिक की तैयारियों के चल रहे कैंप को ध्यान में रखते हुए साई के कुछ अधिकारी और उनकी टीम स्काइप और फोन पर काम कर रहे हैं। वहीं मंत्रालय के खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को घर से काम करने को कहा है।