फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल पुरस्कार: अब खुद का नामांकन कर सकते हैं खिलाड़ी, समय सीमा भी 22 जून तक बढ़ाई गई

Wed, 03 Jun 2020 04:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2019 में राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान प्राप्त करतीं दीपा मलिक - फोटो : PIB
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन जमा करने की तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में प्रस्तावक मिलने में होने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर खिलाड़ियों को स्वयं के नामांकन की अनुमति भी दे दी है।

विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का बुधवार को आखिरी दिन था, लेकिन समय सीमा बढा दी गई। इसके साथ ही प्रक्रिया में भी रियायत दी गई है। मंत्रालय के एक सर्कुलर में कहा गया, ‘हमने पुरस्कार योजना में अधिकारियों या व्यक्तियों की अनुशंसा पर भेजे गए आवेदन ही जमा करने का नियम खत्म कर दिया है। फॉर्म में इस हिस्से को खाली छोड़ा जा सकता है।’

मंत्रालय ने महामारी के कारण इस साल सिर्फ ईमेल से आवेदन मंगवाए थे। खेल पुरस्कार आवेदन के नियमों के तहत वे ही आवेदन मान्य होते हैं, जिनके लिए राष्ट्रीय महासंघ, खेल बोर्ड या पूर्व पुरस्कार विजेताओं ने अनुशंसा की हो।
विज्ञापन


अब रियायत के बाद वे खिलाड़ी भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके नाम राष्ट्रीय खेल महासंघ ने नहीं भेजे हैं और उन्हें पूर्व विजेताओं से समर्थन भी हासिल नहीं है। हर साल महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें