केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों के (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात की। इस दौरान रिजिजू ने ब्रिक्स देशों के मंत्रियों से खेल पर कोरोना का क्या प्रभाव पड़ा इससे संबंधित बातचीत की। मंत्रियों ने हरियाणा के पंचकूला में अगले साल होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए सहमति व्यक्त की।