फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: खेल मंत्री रिजिजू ने किया साई ट्रेनिंग केंद्र का उद्घाटन

Sat, 30 Jan 2021 08:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने - फोटो : social media
विज्ञापन

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को असम के उत्तर लखीमपुर नगर के सोलाल गांव में साई के नए ट्रेंनिंग केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। दरअसल, ट्रेनिंग केंद्र में खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल और कई खेलों के इंडोर हॉल की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


हॉस्टल में 70 खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होगी, जिसमें लड़कियों को रिहायशी आधार और लड़कों को डे-बोर्डिंग के आधार पर रहने की सुविधा मिलेगी। शुरुआत में इस केंद्र में भारोत्तोलन और मुक्केबाजी के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस मौके पर सोनोवाल ने फिट इंडिया फिटनेस प्रोटोकॉल को भी लांच किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें