फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री को दोहरे अंकों में पदकों की आशा, टोक्यो ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों का बढ़े हौसला

Thu, 15 Apr 2021 12:04 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विदेशी कोच समेत ज्यादातर कोच संक्रमित, तैयारियां बंद
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री किरन रिजीजू समेत भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से दोहरे अंकों में पदक जीतने की आशा है। खेल मंत्री ने टोक्यो ओलंपिक 100 दिन दूर कार्यक्रम के मौके पर पीवी सिंधू, लालरेमसियामी, साई परणीथ, मनिका बत्रा समेत कई खिलाड़ियों के बीच कहा कि जिस तरह की सुविधाएं सरकार की ओर से इस बार खिलाड़ियों को दी जा रही हैं। उससे उन्हें उम्मीद है कि टोक्यो में पहली बार पदक दोहरे अंकों में पहुंचने चाहिए। 

विज्ञापन


खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि दुनिया में ओलंपिक से बड़ा कोई खेल आयोजन नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को देश के लिए अपना सब कुछ लगाकर यहां पदक जीतने का प्रयास करना होगा। खेल मंत्री ने घोषणा की कि टोक्यो जाने वाली सभी भारतीय खिलाड़ियों के संघर्ष पर लघु फिल्म बनाई जाएगी। कई खिलाड़ियों पर फिल्म बन चुकी है और वह विश्वास दिलाते हैं कि बाकी सभी खिलाड़ियों पर भी यह फिल्म जल्द बनेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें