फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरेन रिजिजू ने रेल मंत्री से किराए में छूट बहाली का किया आग्रह, खिलाड़ियों से छीनी गई है सुविधा

Fri, 08 Jan 2021 12:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गोयल को लिखा खेलों के हित में खिलाडिय़ों के रेल किराए में छूट करें बहाल
  • खिलाड़ियों की लटकी पड़ी पुरस्कार राशि जारी करने के दिए निर्देश
  • भारतीय ओलंपिक संघ ने भी इस संबंध में मंत्रालय से गुहार लगाई
विज्ञापन
किरेन रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों के रेल किराए में बंद कर दी गई छूट को बहाल करने के लिए कहा है। रिजिजू ने इस संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कहा है कि खेलों और खिलाडिय़ों के हित में राष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए खिलाड़ियों को दी जाने वाली रेल किराए में छूट बहाल कर दी जानी चाहिए। यही नहीं खेल मंत्री ने खिलाडिय़ों को नहीं दी गई पुरस्कार राशि को भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इन दोनों बातों का खुलासा खुद खेल मंत्री ने किया है। इन दोनों ही मामलों को क़ुछ दिन पूर्व अमर उजाला ने उठाया था। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 162 बेडों के हॉस्टल का उद्घाटन करने के बाद खेल मंत्री ने बताया कि रेल मंत्री को उन्होंने खिलाड़ियों को रेल किराए में दी जाने वाली 75 प्रतिशत छूट बहाल करने को कहा है, उन्हें उम्मीद है इसकी बहाली जल्द हो जाएगी। वहीं खिलाड़ियों की लटकी पुरस्कार राशि पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। जो भी खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दी जानी है उसे मंत्रालय जल्द जारी कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने साल 2017 से खिलाड़ियों को तकरीबन 16 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देनी है। वहीं रेल मंत्री को पत्र में रिजिजू ने लिखा है कि खेल मंत्रालय ने हाल ही में देश में खेल गतिविधियां शुरू कराने को मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दी है। अब खेल कंपटीशन और खिलाड़ियों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रेल किराए में छूट नहीं होने के चलते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अखिल भारतीय आयोजनों में भाग लेने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें