फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Sep 2020 05:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Social media
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों के मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 1.04 बजे चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बालासुब्रमण्यम कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि बीच में उनकी तबीयत ठीक हो गई थी लेकिन बीते दिन अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

विज्ञापन


वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो साझा कर दी थी। बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर सुनते ही खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। खेल जगत ने बालासुब्रमण्यम के निधन पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। 
 

वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर समेत इन पूर्व खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

 
 
 
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें