यह भत्ते 2020-21 की पहली तिमाही के लिए हैं। इन भत्तों में अपने गृहनगर की यात्रा, घर में रहते हुए भोजन का खर्चा और खिलाड़ियों द्वारा किए गये अन्य खर्चे शामिल हैं। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 21 खेलों के खिलाड़ियों को यह भत्ते दिए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र के सर्वाधिक 386 खिलाड़ी हैं। उसके बार हरियाणा (381), दिल्ली (225), पंजाब (202) और तमिलनाडु (165) का नंबर आता है। प्रत्येक खिलाड़ी हर वर्ष एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। यह खेलो इंडिया स्कॉलरशिप का हिस्सा है।