फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार निकला कोरोना पॉजिटिव, साई दफ्तर किया सैनिटाइज

Thu, 28 May 2020 06:15 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ऑफिस में बुधवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई। साई के एक अधिकारी का रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव निकलने पर आनन-फानन में पूरे साई दफ्तर को सैनिटाइज कराया गया। बाद में इस अधिकारी का कोरोना टेस्ट कराकर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस अधिकारी के दफ्तर आने के बाद ही इसका खुलासा हुआ कि उसका रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह अधिकारी सिर्फ साई हेड ऑफिस में ही नहीं गया बल्कि नेहरू स्टेडियम में चल रहे साई ऑफिस के एक हिस्से में भी गया, लेकिन वहां किसी तरह का सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। जबकि नेहरू स्टेडियम में मंगलवार से खेल गतिविधियां शुरू हुई हैं। हालांकि स्टेडियम स्थित साई दफ्तर और खेल गतिविधि वाले क्षेत्र में दूरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें