फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई ने दिल्ली के दो स्टेडियमों में खेल गतिविधियों को फिर से किया शुरू 

Tue, 26 May 2020 11:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया है। साई ने निर्णय लिया था कि विभिन्न स्टेडियमों में अधिकतम 50 प्रतिशत खेल सुविधाओं को सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करते हुए चालू किया जाए।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि साई ने कोरोना के कारण साई ने 14 मार्च से स्टेडियम में प्रैक्टिस को बंद कर दिया था।बता दें कि गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले कुछ शर्तों के आधार पर खेल स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू करने की मंजूरी दी थी। उसके बाद खेल मंत्रालय की ओर से खेलों को शुरू करने को लेकर एसओपी की घोषणा की गई थी।

दिल्ली के दो स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू हो गई है, जिसमें एक जवाहर लाल नेहरू और दूसरा मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम है। साई ने ट्रेनिंग के लिए खिलाड़ियों को पहले ऑनलाइन बुकिंग करवाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें