भारत के सौरव कोठारी ने शुक्रवार को सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को 1134-944 से हराकर 2018 डब्ल्यूबीएल विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
पूर्व राष्ट्रीय और एशियाई बिलियर्ड्स चैम्पियन को विश्व बिलियर्ड्स खिताब के लिये पिछले दो वर्षों में दो मौकों पर हार का मुंह देखना पड़ा था जिसमें बेंगलुरू में 2016 फाइनल में उन्हें गिलक्रिस्ट से हार मिली थी।
सेमीफाइनल में कोठारी ने नाटकीय जीत दर्ज की। उन्होंने छह बार के विश्व और गत चैम्पियन इंग्लैंड के डेविड कॉसियर को अंतिम मिनट में 1317-1246 से शिकस्त दी।
इनपुट-भाषा