फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन भारतीय खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, गर्लफ्रेंड ने सुनाई दुखभरी दास्तां

Thu, 22 Mar 2018 12:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौम्यजीत घोष की गर्लफ्रेंड
विज्ञापन

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष पर 18 वर्षीय युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया है। संबंधित व्यक्ति ने बुधवार को बारासात महिला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत करने वाली लड़की ने कहा कि अर्जुन अवॉर्डी 24 वर्षीय घोष ने शादी का वादा किया था, लेकिन फिर मना कर दिया। बता दें कि सौम्यजीत घोष ने 2012 और 2016 ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन घोष और लड़की की पहली बातचीत 2014 में सोशल मीडिया पर हुई और फिर दोनों रिलेशनशिप में आए। युवती ने आगे कहा कि दोनों घोष के कोलकाता स्थित फ्लैट में मिले। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युवती ने सुनाई अपनी दुखभरी दास्तां

सौम्यजीत घोष
शिकायत में यह भी जोड़ा गया कि युवती गर्भवती हुई और जोर देने के बाद उसे गर्भपात से गुजरना पड़ा। एबेला के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि घोष और युवती ने नॉर्थ बंगाल के एक मंदिर में शादी भी की थी। घोष टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं रहे।

बारासात एडिशनल एसपी अभिजित बनर्जी ने कहा, 'हमे टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष के खिलाफ शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है। इसके विवरण की जानकारी साझा नहीं की जा सकती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें