फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफिया ने जीता महिला ब्रिटिश ओपन खिताब, ऐसा करने वाली बनीं जर्मनी की पहली महिला गोल्फर

Sun, 23 Aug 2020 11:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोफिया पोपोव - फोटो : social media
विज्ञापन

सोफिया पोपोव रविवार को दो शॉट से महिला ब्रिटिश ओपन का खिताब जीतकर मेजर टूर्नामेंट जीतने वाली जर्मनी की पहली महिला गोल्फर बनीं। तीन शॉट की बढ़त के साथ अंतिम दौर में उतरने वाली सोफिया ने तीन अंडर 68 का स्कोर बनाया। अंतिम दौर में 67 का स्कोर बनाने वाली जेस्मीन सुवानापुरा उप विजेता रहीं।

विज्ञापन


सोफिया की जीत हालांकि काफी हैरान करने वाली भी है क्योंकि उनकी विश्व रैंकिंग 304वीं है और पिछले साल वह लेडीज पीजीए टूर से भी बाहर हो गईं थी। इससे पहले सोफिया ने कभी लेडीज पीजीए टूर, दूसरे टीयर के सिमेट्रा टूर और लेडीज यूरोपीय टूर पर जीत दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें