फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलनबटोर कप: सोनिया सहित चार मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंच पक्के किए कांस्य पदक 

Fri, 22 Jun 2018 06:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोनिया लाथर
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाज सोनिया लाठेर (57 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) सहित चार मुक्केबाजों ने मंगोलिया में चल रहे उलनबटोर कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच कर कांस्य पदक पक्के कर लिए। विश्व और एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया ने क्वार्टर फाइनल में स्थानीय दावेदार मयागमार गुंदेगमा को पराजित किया।

विज्ञापन


इंडिया ओपन की स्वर्ण पदक विजेता लवलीना ने थाईलैंड की सुचदा पानिच को तरफा मुकाबले में 5-0 से मात देकर अंतिम चार का टिकट कटाया। हिमांशु शर्मा (49 किग्रा) ने चीनी ताइपे के पो वेई टयू को सर्वसम्मत फैसले से और आशीष (64 किग्रा) ने कोरिया के किम सोंग यून को 5-0 से मात दी। विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सूरजबाला देवी (51 किग्रा) को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।     

धीरज, अमित और गौरव अंतिम चार में : उधर राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता अमित पंगल (49 किग्रा), गौरव सोलंकी (52 किग्रा), धीरज रांगी (64 किग्रा) ने भी जर्मनी के हाले में चल रहे कैमिस्ट्री कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाकर पदक पक्के किए। अमित ने जर्मनी के क्रिस्टोफर गोमन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से, जबकि गौरव ने भी रूस के वादिम कुद्रियाकोव को 5-0 से पराजित किया। धीरज ने स्थानीय खिलाड़ी वलाडिस्लाव को 4-1 से मात दी।
विज्ञापन


विकास कृष्णन (75 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन क्यूबा के एर्लेन लोपेज से हारकर बाहर हो गए। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (60 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा) और अंकुश दहिया (60 किग्रा) को पहले ही दौर में हार झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें