फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बेटी सोनम ने लहराया तिरंगा, विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में जीता दूसरा गोल्ड मेडल

Sat, 03 Aug 2019 08:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोनम मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत की सोनम मलिक (65 किग्रा) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बुल्गारिया के सोफिया में विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। सोनम का यह लगातार दूसरा पीला तमगा है। हरियाणा के सोनीपत के मदीना गांव की सोनम ने फाइनल में चीन की बिनबिन झियांग को 7-1 से पराजित किया। उन्होंने ट्यूनीशिया की खादिजा जलासी को 9-1 से हराकर शुरुआत की और फिर लिलियन एलेन फ्रीटास को 7-1 और एकटेरिना गुलखारेवा को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन


कोमल (40 किग्रा) ने फाइनल में जगह बनाई। खिताब के लिए अब उनका सामना अमेरिका की स्टर्लिंग ब्लीक से होगा। हनी कुमारी (46 किग्रा) के कांस्य पदक के लिए मैक्सिको की एड्रियाना बर्नीस हर्नाडेस सांचेज से, जबकि भाग्यश्री फांद (61 किग्रा) स्वीडन की इवा ओलिविया से भिड़ेगी।

माधुरी पटेल को कांस्य के मुकाबले में यूक्रेन की आइदा केरीमोवा से 0-8 से हार मिली। 

विज्ञापन

लड़कों के खाते में आए चार कांस्य पदक

लड़कों के फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवानों को चार कांस्य पदकों से संतोष करना पड़ा। उदित (48 किग्रा) ने अजरबेजान के जाविद जावदोन को 11-2 से, अमन (55 किग्रा) ने तुर्की के मोहम्मद कारावुस को 10-6 से, मनीष गोस्वामी(65 किग्रा) ने अजरबेजान के कुद्रातबेक नुरुलाइव को 5-2 से और अनिरूद्ध कुमार (110 किग्रा) ने सलार सईद हबीबसानी को 8-1 से हराया। सुनील (51किग्रा) और मोनु दहिया (92 किग्रा) कांस्य पदक के मुकाबले में हार गए। ग्रीको रोम में रूपिन (48 किग्रा) और प्रवीण पांडुरांग पाटिल (55 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें