फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी को भारी पड़ी छोटी सी गलती, अमेरिकी एक्सप्रेस चैम्पियनशिप में कट से चूके

Sat, 23 Jan 2021 03:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी को छोटी सी गलती भारी पड़ गयी जिससे वह यहां अमेरिकी एक्सप्रेस चैम्पियनशिप में कट से चूक गए। भारत के शीर्ष गोल्फर ने कुछ 'क्लबिंग चूक' कर दी, जिससे वह दूसरे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड ही खेल पाए। पहले दौर में उन्होंने 68 का शानदार कार्ड खेला था, लेकिन दूसरे दौर के कार्ड से वह एक शॉट से कट में जगह बनाने से चूक गए। कोरिया के सुंगजाय इम ने सात अंडर 65 का कार्ड खेला जिससे वह 36 होल में 11 अंडर 133 के कुल स्कोर से एक शॉट की बढ़त बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें