फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरीकॉम की निगाहें टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक पर

Thu, 17 Jan 2019 10:30 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैरी कॉम
विज्ञापन

छह विश्व चैम्पियनशिप अपने नाम करने वाली महान मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की निगाहें अगले साल टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक हासिल करने पर लगी हैं। 

विज्ञापन


मणिपुर की इस 35 साल की मुक्केबाज ने कहा, 'जब मैंने मुक्केबाजी सीखी तो मेरी प्रेरणास्रोत मोहम्मद अली थे। इतने वर्षों के बाद मुझे लगता है कि अब कुछ हासिल करने के लिये नहीं बचा है। मैंने खेल के सारे पदक जीत लिए हैं।'

उन्होंने गुरुवार को यहां कहा, 'मेरे पास ओलंपिक, एशियाई खेल, विश्व चैम्पियनशिप के छह खिताब, राष्ट्रमंडल खेलों के पदक हैं। लेकिन मैं अब भी एक पदक की भूखी हूं जो ओलंपिक में स्वर्ण पदक है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि यह बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है। यहां तक कि लंदन 2012 भी मेरे लिए बड़ी चुनौती थी। इसमें पहली बार मैंने 51 किग्रा में भाग लिया था। इसके बाद मैं रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।'
विज्ञापन


मैरी कॉम ने कहा, 'इस बार मैं क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही हूं। अगर संभव होगा तो मैं खुद से ज्यादा मजबूत युवा लड़कों से ट्रेनिंग करूंगी। सीनियर तो मेरे साथ ट्रेनिंग नहीं करेंगे क्योंकि उनके भी ट्रेनिंग शिविर चल रहे होंगे।' इनपुट-भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें