फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरीकॉम एक साल बाद करेंगी रिंग में वापसी, 14 भारतीय मुक्केबाजों के साथ पहुंचीं स्पेन

Mon, 01 Mar 2021 08:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मैरीकॉम - फोटो : twitter@BFI_official
विज्ञापन

छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम स्पेन में एक मार्च से 7 मार्च तक होने वाले बाक्सम इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 14 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। रविवार को रवाना हुई टीम में मैरीकॉम के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 भारवर्ग) भी शामिल हैं। दोनों मुक्केबाज पिछले साल मार्च में जॉर्डन में हुए एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर्स के बाद पहली बार रिंग में उतरेंगे। 

विज्ञापन




टूर्नामेंट में 19 देशों के मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम में आठ पुरुष और छह महिला मुक्केबाज हैं। इनमें से ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके नौ मुक्केबाज शामिल हैं। युवा मुक्केबाज जैसमीन पर भी निगाह होंगी जो 57 भारवर्ग में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें