फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह भारतीयों ने एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच पक्के किए पदक

Thu, 14 Nov 2019 07:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉक्सिंग
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक पक्के कर लिए। भारत की तरफ से साय सेलाय (49 किग्रा), अमन (प्लस 94 किग्रा), अंकित नरवाल (60 किग्रा), नाओराम चानू (51 किग्रा), जास्मिन (57 किग्रा) और विंका (64 किग्रा) समेत कुल छह खिलाड़ियों ने पदक पक्के किए।

विज्ञापन


सेलाय ने फिलिपीन फ्लिंट जारा को 5-0 से हराया जबकि अमन ने ताइवान के काइ सुंग वैंग को नॉकआउट किया। नरवाल ने ताइवान के यू लिन को 5-0 से और चानू ने कोरिया की युनसु सुन को 5-0 से मात दी। जास्मिन ने जापान की किमुरा मोना को जबकि विंका ने ताइवान की सुएह जू सुइ को शिकस्त दी। नेहा कासंयाल (60 किग्रा) और रोहित मोर (52 किग्रा) को क्वार्टर फाइनल में हार मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें