फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Tournament: गोल्फर चिक्कारंगप्पा सिंगापुर टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर, जोशी चौथे स्थान पर खिसके

Sat, 15 Jan 2022 11:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

28 साल के चिक्कारंगप्पा शीर्ष पर चल रहे रतानोन वानारासरिचान (73) से तीन शॉट पीछे हैं। वहीं साथी भारतीय गोल्फर खालिन जोशी चौथे स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन
गोल्फ कोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा ने शनिवार को यहां मुश्किल परिस्थितियों में सिंगापुर इंटरनेशनल टूर्नामेंट के तीसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह अकेले तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


28 साल के चिक्कारंगप्पा शीर्ष पर चल रहे रतानोन वानारासरिचान (73) से तीन शॉट पीछे हैं। वहीं साथी भारतीय गोल्फर खालिन जोशी चौथे स्थान पर खिसक गए, जिन्होंने पहले दौर में सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला था। थाईलैंड के रतानोन ने बढ़त कायम रखी जिससे वह एशियाई टूर पर दूसरा खिताब जीतने के करीब हैं। 

अन्य भारतीयों में राशिद खान 70 के कार्ड से संयुक्त 14वें पर पहुंच गए और विराज मदप्पा 78 के कार्ड से संयुक्त 36वें स्थान पर खिसक गए। शुभंकर शर्मा (77) और अजीतेश संधू (80) संयुक्त 45वें स्थान पर खिसक गए जबकि शिव कपूर (75) और अभिजीत चढ्ढा (75) संयुक्त 55वें स्थान पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें