फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Open Golf Tournament: शिव कपूर व सिराज की सिंगापुर ओपन में सही शुरुआत

Thu, 20 Jan 2022 11:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंटोसा

सार

कपूर और मादप्पा के अलावा राशिद खान (72), एस चिकारंगप्पा (73) और अभिजीत चड्ढा (76) पहले दौर में 18 होल का खेल पूरा करने में सफल रहे।
विज्ञापन
शिव कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव कपूर और विराज मादप्पा यहां वर्षा से प्रभावित सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारतीयों के बीच पार 71 का स्कोर बनाने वाले सिर्फ दो खिलाड़ी रहे क्योंकि बाकी खिलाड़ियों ने या तो ओवर पार का स्कोर बनाया या फिर उनका पहले दौर का खेल पूरा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


कपूर और मादप्पा के अलावा राशिद खान (72), एस चिकारंगप्पा (73) और अभिजीत चड्ढा (76) पहले दौर में 18 होल का खेल पूरा करने में सफल रहे। वीर अहलावत ने 12 होल के बाद एक अंडर का स्कोर बनाया है जबकि अमन राज और ज्योति रंधावा 14 होल के बाद पार स्कोर पर हैं। 

एसएसपी चौरसिया, खालिन जोशी और करणदीप सिंह कोच्चर 15 होल के बाद दो ओवर जबकि जीव मिल्खा सिंह 10 ओवर पर हैं। कोरिया के तेईहून ओक और थाईलैंड के सुरादित ने पहले दौर में पांच अंडर 66 के स्कोर के साथ पहले दिन संयुक्त रूप से एक शॉट की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें