देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शुक्रवार को हुए सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज के महिला ओपन क्वार्टर फाइनल में स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।
हालांकि इस क्वार्टर फाइनल मैच में दोनों के बीच मुकाबला कांटे की टक्कर होने की पूरी संभावना जताई जा रही थी। लेकिन मारिन ने मुकाबले में 35 मिनट के अंदर ही 21-11,21-15 से हराकर सिंधु को सेमीफाइनल जाने से रोक दिया। बता दें कि पीवी सिंधु विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
आपको बता दें कि कैरोलिना मारिन ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। सिंधु और मारिन के बीच दिन का पांचवां मैच खेला गया था। हालांकि इससे भी पहले दोनों चैंपियन का एक-दूसरे सामना रियो ओलंपिक में कर चुकीं हैं, जिस मुकाबले में मारिन ने जीत हासिल की थी। और हाल ही में हुए इंडियन ओपन के फाइनल में सिंधु ने मौजूदा ओलिंपिक और विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन को पटखनी दी थी।