फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेसीडेंट कप के फाइनल में पहुंचे सिमरनजीत और दिनेश, गोल्डन पंच से एक कदम दूर

Fri, 26 Jul 2019 08:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिमरनजीत कौर - फोटो : social media
विज्ञापन
चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और दिनेश डागर (69 किग्रा) ने इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में चल रहे 23वें प्रेसीडेंट कप मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिमरजीत ने इटली की फ्रांसेस्का मार्तुसिएलो को 5-0 से और डागर ने इंडोनेशिया के नौमेओ डेफ्री को 5-0 से हराया। अकुंश दहिया (64 किग्रा), अनंत प्रहलाद (52 किग्रा), गौरव बिधुड़ी (56 किग्रा), नीरज स्वामी (49 किग्रा) और जमुना बोरो (54 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए। मोनिका (48 किग्रा) पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी हैं। छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51) को बाई मिली और वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें