फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभंकर हीरो कप में उतरेंगे, जिमेनेज रिकॉर्ड 707वें टूर्नामेंट में खेलेंगे

Wed, 29 Jul 2020 08:56 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shubhankar sharma
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा गुरुवार से शुरू हो रहे हीरो ओपन में चार महीने से अधिक समय बाद प्रतिस्पर्धा पेश करते नजर आएंगे। शर्मा ने पिछले हफ्ते अपना 24वां जन्मदिन मनाया। इस टूर्नामेंट के साथ पहली बार कोई भारतीय कंपनी यूरोप में किसी पेशेवर गोल्फ प्रतियोगिता को पूरी तरह से प्रायोजित करेगी। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 10 लाख यूरो है।

विज्ञापन


इस बीच 56 साल के मिगुएल एंजेल जिमेनेज यूरोपीय टूर पर रिकॉर्ड 707वें टूर्नामेंट में खेलेंगे। स्पेन का यह करिश्माई गोल्फर 1982 में पेशेवर बना था, जब हीरो ओपन में हिस्सा ले रहे अधिकतर खिलाड़ी पैदा भी नहीं हुए थे। जिमेनेज ने अपने करियर में 33 अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते जिसमें यूरोपीय टूर के 21 खिताब भी शामिल हैं। वह सैम टोरेंस के 706 टूर्नामेंट में खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। यूरोपीय टूर पर दो बार के विजेता शुभंकर पहले दो दिन लोकप्रिय खिलाड़ियों एंडी सुलिवन और एडी पेपेरेल के साथ खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें