फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो ओपन में शानदार शुरुआत के बाद फिसले शुभंकर

Fri, 31 Jul 2020 09:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shubhankar sharma
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने गुरुवार को यूरोपीय टूर के हीरो ओपन के पहले दिन शानदार शुरूआत की, लेकिन आखिरी के कुछ होल्स में खराब शॉट के कारण वह एक ओवर 73 का स्कोर बना सके। यूरोपीय टूर में दो जीत दर्ज करने वाले शुभंकर दूसरे होल में बर्डी और फिर तीसरे होल में ईगल कर के बेहतर स्थिति में थे। उन्होंने 10वें और 13वें होल में डबल बोगी कर दिया और तालिका में फिसल गये।

विज्ञापन


वह फॉरेस्ट ऑफ आर्डेन मैरियट होटल एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पहले दिन के खेल के बाद संयुक्त रूप से 97वें स्थान पर है। उन्होंने एक ईगल, तीन बर्डी, दो बोगी और दो डबल बोगी लगाए। स्पेन के सेबेस्टियन गार्सिया रोड्रिगेज 10 अंडर 62 के शानदार स्कोर के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें