फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह के बाद एक और खिलाड़ी फंसा डोपिंग के चंगुल में

Tue, 26 Jul 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
इंद्रजीत सिंह - फोटो : getty
विज्ञापन
कल रेसलर नरसिंह यादव डोप टेस्ट में फेल हो गए थे। आज भारत के लिए एक और बुरी खबर आई हैं। शॉटपुट खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह भी डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इंद्रजीत भारत के ओलंपिक दस्ते का हिस्सा थे।
विज्ञापन


इस खिलाड़ी पर एंड्रोस्टेरॉन और एटियोकॉलानोलॉन के सेवन का आरोप है। दोनों ही दवाएं प्रतिबंधित हैं। इंद्रजीत फिलहाल एशियन चैंपियन हैं।

अपनी सफाई में इंद्रजीत ने कहा है कि यह उनके खिलाफ एक साजिश है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा ही अधिकारियों और अथोरिटी की आलोचना करते रहें है और इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। खुलकर बोलने की उन्हें सजा दी जा रही है।
 
विज्ञापन

खुलकर बोलने के लिए करियर बर्बाद किया जा रहा है

इंद्रजीत सिंह - फोटो : getty
इंद्रजीत का टेस्ट 22 जून को किया गया था। हालांकि नाडा ने उनसे कहा है कि यदि वो सैंपल ‘बी’ देना चाहें, तो सात दिनों के अंदर दे सकते है। इससे उनके बचने की संभावना बनी हुई है। अगर उनका सैंपल ‘बी’ भी फेल हो जाता है, तो रियो ओलंपिक से उनका पत्ता कट जाएगा। इसके अलावा उन्हें 4 साल का प्रतिबंध भी झेलना पड़ेगा।

इसके अलावा इंद्रजीत ने आरोप लगाया कि उनके सैंपल के साथ छेड़छाड़ की गई है। डॉक्टरों पर जांच का काम छोड़ते हुए इंद्रजीत ने कहा कि इस देश में जो भी आवाज उठाता है, उसको इसी तरह दबा दिया जाता है।

एशियन गेम्स, एशियन ग्रैंड प्रिक्स और वर्ल्ड युनिवर्सिटी गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट को पाक साफ निकलने का विश्वास है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हित की बात करने के लिए उनके करियर को बर्बाद किय जा रहा है। इंद्रजीत रियो ओलंपिक मे ट्रैक और फील्ड इवेंट में क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें