फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी: यूरोपीय चैंपियनशिप में अंजुम मौदगिल का सुधरा प्रदर्शन 

Mon, 31 May 2021 08:14 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओसियेक (क्रोएशिया)
विज्ञापन
अंजुम मौदगिल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल ने घरेलू सरजमीं पर हुए विश्व कप में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए रविवार को यहां यूरोपीय चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री स्पर्धा में अंतिम क्वालिफिकेशन स्कोर हासिल किया।

विज्ञापन


न्यूनतम क्वालिफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में आमंत्रित निशानेबाज के तौर पर हिस्सा ले रही मौदगिल ने 1173 का स्कोर बनाया जो मार्च में नई दिल्ली में उनके 1162 के स्कोर से काफी बेहतर था। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके भारत के 13 निशानेबाज इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।

नियमित प्रतियोगिता में स्विट्जरलैंड की फ्रांजिस्का स्टार्क ने आठवां और अंतिम क्वालिफिकेशन स्थान हासिल किया लेकिन उनका स्कोर इस शीर्ष भारतीय राइफल निशानेबाज से एक इनर-10 स्कोर कम था। वहीं दूसरी भारतीय तेजस्विनी सांवत ने 1172 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन


मौदगिल 16 निशानेबाजों के मजबूत एमक्यूएस वर्ग में तीसरे जबकि तेजस्विनी चौथे स्थान पर रहीं। क्रोएशिया के ट्रेनिंग कम टूर्नामेंट दौरे के समाप्त होने के बाद भारतीय दल जगरेब से सीधा टोक्यो के लिए रवाना होगा। टोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें