फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप टेस्ट में फेल रवि कुमार ने कहा- ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना टूट गया, लेकिन जल्द वापसी करूंगा

Wed, 11 Dec 2019 04:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रवि कुमार शूटिंग
विज्ञापन

डोप परीक्षण में विफल रहे विश्व कप के पदक विजेता राइफल निशानेबाज रवि कुमार ने कहा कि ओलिंपिक में हिस्सा लेने का सपना टूट गया है लेकिन वह यह सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द प्रतिस्पर्धा में वापसी कर सकें। ‘ए’ नमूने के नतीजों को स्वीकार करने के बाद अधिकतम सजा दो साल है, लेकिन रवि को सजा में नरमी की उम्मीद है। नाडा का अनुशासनात्मक पैनल अगले कुछ दिनों में सजा पर फैसला करेगा।

विज्ञापन


रवि ने कहा कि अनजाने में गलती हुई और उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) से उन्हें कम सजा मिलेगी। मई में म्यूनिख में हुए विश्व कप के बाद से राष्ट्रीय टीम से बाहर 29 साल के रवि 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और 2014 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं।

घरेलू प्रतियोगिता के दौरान रवि को प्रोप्रेनोलोल के लिए पॉजिटिव पाया गया। इस पदार्थ का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए किया जाता है और यह विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की प्रतिबंधित सूची में शामिल है। रवि ने कहा कि मैंने अनजाने में माइग्रेन के उपचार के लिए दवा ली थी। मई-जून में कुमार सुरेंद्र नाथ स्मृति प्रतियोगिता के दौरान परीक्षण से कुछ दिन पहले घर में मेरे डाक्टर ने मुझे यह दवा लिखी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने नाडा को सब कुछ बता दिया है और वे समझ गए, लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि मेरी एकमात्र गलती यह थी कि मैंने परीक्षण के दौरान यह खुलासा नहीं किया कि मैंने ऐसी कोई दवा ली है जो निशानेबाजी में प्रतिबंधित पदार्थ शामिल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें