फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स: हरियाणा के अभिषेक 10 मीटर एयर पिस्टल टी-2 स्पर्धा में रहे शीर्ष पर

Wed, 05 Feb 2020 08:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अभिषेक वर्मा गोल्ड - फोटो : file
विज्ञापन

अभिषेक वर्मा ने राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं के लिए राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टी-20 स्पर्धा जीती। हरियाणा के अभिषेक ने फाइनल में 243.8 अंकों के साथ उत्तर प्रदेश के श्रवण कुमार (243.4) को पछाड़ा। पंजाब के सुरिंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। श्रवण इसी स्पर्धा के जूनियर वर्ग में भी दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के विजयवीर सिद्धू ने फाइनल में 243.4 अंकों के साथ इस स्पर्धा का खिताब जीता। श्रवण ने 242.5 अंक जुटाए। इससे पहले अभिषेक क्वालिफिकेशन में 578 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे। वायुसेना के गौरव राणा (581) क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहे। पश्चिम बंगाल की आयुशी पोद्दार ने महिलाओं की 50 मीटर प्रोन टी20 ट्रायल्स स्पर्धा 621.7 अंकों के साथ जीती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें