फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडियाः युवा खेलों में शिवांगी सरमा और खुशी दिनेश ने लगाई स्वर्ण पदक की हैट्रिक

Sun, 19 Jan 2020 09:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

असम की राजधानी गुवाहाटी में चल रहे ‘खेलो भारत युवा खेल-2020’ में राज्य की शिवांगी सरमा और कर्नाटक की खुशी दिनेश ने शनिवार को तैराकी में अपना-अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। पश्चिम बंगाल के स्वदेश मंडल और कर्नाटक के नीना वेंकटेश ने क्रमश: दो-दो स्वर्ण पदक जीते। 

विज्ञापन


अंडर 21 पुरुष वर्ग में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में श्रीहरी नटराज का दबदबा रहा। डॉ.जाकिर हुसैन तरणताल परिसर में हुई प्रतियोगिता में कर्नाटक ने चार स्वर्ण पदक जीते हैं जिसमें में अनीश एस गौड़ा का 1500 मीटर फ्रीस्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक शामिल है। इसके साथ ही पदक तालिका में शीर्ष दस राज्यों की सूची से बाहर रहने वाला कर्नाटक नाटकीय तरीके से आगे बढ़ गया है और अब 15 स्वर्ण पदक के साथ पांचवे स्थान पर है।

 कर्नाटक से आगे महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश हैं। इस समय महाराष्ट्र 49 स्वर्ण सहित कुल 179 पदकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर 40 स्वर्ण सहित 125 पदकों के साथ हरियाणा है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश पदक तालिका में 26 और 22 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें