फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव थापा सहित छह अन्य भारतीय मुक्केबाज ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे

Wed, 30 Oct 2019 08:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shiva thapa - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत के स्टार मुक्केबाज और चार बार के एशियाई चैंपियन शिव थापा (63 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करके ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में अपना पदक पक्का किया। वहीं छह अन्य भारतीय मुक्केबाज रिंग में उतरे बिना ही सेमीफाइनल में पहुंच गए।

विज्ञापन


थापा ने स्थानीय मुक्केबाज युकी हिराकावा को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में बुधवार को उनका सामना जापान के ही देसुके नारिमात्सु से होगा। निकहत जरीन (51 किग्रा) सहित छह भारतीयों को बाई मिला जिसकी वजह से रिंग में उतरे बिना ही उनका पदक पक्का हो गया। जरीन के अलावा सुमित सांगवान (91 किग्रा), आशीष (69 किग्रा), वनालिम्पुइया (75 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने सेमीफाइनल में जगह बनायी। 
विज्ञापन


भारत का केवल एक मुक्केबाज अनंत चोपड़े ही क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया। वह स्थानीय मुक्केबाज तोशो काशिवसाकी से 2-3 से हार गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें