फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा थापा और पूजा रानी का गोल्डन पंच, ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 31 Oct 2019 02:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिवा थापा और पूजा रानी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ओलंपिक टेस्ट इवेंट में भारतीय अभियान का बेहतरीन अंदाज में अंत हुआ। स्टार मुक्केबाज शिवा थापा (63 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने गुरुवार को गोल्ड मेडल जीता तो आशीष (69 किग्रा) की झोली में सिल्वर मेडल आया। चार बार के एशियन चैंपियन शिवा ने कजाकिस्तान के राष्ट्रीय चैंपियन और एशियन कांस्य पदक विजेता सांतली टॉल्टयेय को 5-0 से धूल चटाई। 

विज्ञापन


एशियाई खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता पूजा रानी ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पारकर को मात दी तो आशीष को जापान के सिवोन से खिताबी मुकाबले में हारकर सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इसके पहले जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में निखत जरीन (51), सिमरनजीत कौर (60), सुमित सांगवान (91) ने अपने-अपने सेमीफाइनल बाउट गंवाकर कांस्य पदक पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें