फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती का आगाज करेंगे शरवन

Mon, 28 Oct 2019 08:12 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जूनियर एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता शरवन अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती का आगाज करेंगे। भारत की 30 सदस्यीय कुश्ती टीम रविवार को बुडापेस्ट रवाना हो गई। भारत के लिए पिछली बार रवि कुमार दहिया ने 57 किलो वर्ग में रजत पदक जीता था। 

विज्ञापन


फ्रीस्टाइल में शरवन (65 किलो) भारत की प्रमुख पदक उम्मीद है। टीम में ग्रीको रोमन पहलवान साजन भानवाल भी है जिन्होंने 77 किलो वर्ग में विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में तीन पदक जीते थे। महिलाओं में पिंकी और रेशमा माने की नजरें भी पदक पर होंगी। पहले दिन नवीन (57 किलो), नवीन (70 किलो), वीरदेव गुलिया (79 किलो) और आकाश अंतिल (97 किलो) पर भी नजरें होंगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें