फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में दिखा शरत कमल का कमाल, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता राष्ट्रीय खिताब

Wed, 09 Jan 2019 09:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sharath kamal
विज्ञापन

अनुभवी शरत कमल ने बुधवार को यहां भारत के अपने साथी जी. साथियान को हराकर 9वीं बार राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिताब जीतकर कमलेश मेहता का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। विश्व में 30वें नंबर के शरत ने फाइनल में 31वें नंबर के साथियान को रोमांचक मुकाबले में 11-13, 11-5, 11-6, 5-11, 10-12, 11-6, 14-12 से हराया। 

विज्ञापन


शरत ने तीसरे मैच प्वाइंट पर मुकाबला अपने नाम किया। शरत ने बाद में कहा, 'हम दोनों पर दबाव था लेकिन जो भी हुआ इससे 9वां खिताब मेरे दिमाग से उतर गया। हर कोई मुझे इसकी याद दिला रहा था। इसी तरह से साथियान अपने पहले खिताब की तलाश में था और उन पर भी दबाव था।'

महिलाओं के वर्ग का खिताब युवा अर्चना कामत ने जीता। उन्होंने सेमीफाइनल में कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा को हराया और फिर फाइनल में ऋत्विका सिन्हा राय को 12-10, 6-11, 11-9, 12-10, 7-11, 11-3 से पराजित किया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें