फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमान ओपन के फाइनल में पहुंचे शरत कमल 

Sun, 15 Mar 2020 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sharath kamal
विज्ञापन

शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने रविवार को आईटीटीएफ चैलेंजर प्लस ओमान ओपन में रूस के किरिल स्काचकोव पर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पुरूष एकल के फाइनल में प्रवेश किया। चौथे वरीय शरत ने दो गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सात सेट तक चले सेमीफाइनल में जीत हासिल की।

विज्ञापन


उन्होंने एक घंटे आठ मिनट के इस मैच में 11-13, 11-13, 13-11, 11-9, 13-11, 8-11, 11-7 से जीत दर्ज की। अब 37 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी का सामना फाइनल में पुर्तगाल के शीर्ष वरीय मार्कोस फ्रेटास से होगा। फ्रेटास ने भारत के हरमीत देसाई को 5-11, 11-9, 6-11, 6-11, 11-8, 13-11, 11-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

शरत के लिए 2010 में मिस्र ओपन खिताब के बाद यह आईटीटीएफ टूर्नामेंट का पहला फाइनल है। यह उनका पहला चैलेंजर टूर्नामेंट फाइनल भी है। शरत ने कहा, 'हां खेलने से मुझे रैंकिंग ओर वरीयता बेहतर करने में मदद मिलेगी। विशेषकर एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर को ध्यान में रखते हुए यह अहम था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा,'इस बाह काफी भारतीय खिलाड़ियों ने इसमें शिरकत की क्योंकि हम सभी तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें