फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीटीएफ रैंकिंगः शरत-साथियान करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Fri, 04 Jan 2019 08:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शरत कमल और जी साथियान
विज्ञापन

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और जी साथियान ने आईटीटीएफ विश्व रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ क्रमश: 30वें और 31वें स्थान पर पहुंच गए है। पुरूष रैंकिंग में शीर्ष 100 में इस दोनों खिलाड़ियों के अलावा हरमीत देसाई एकमात्र भारतीय है। 

विज्ञापन


मनिका बत्रा ने एक स्थान का सुधार करते हुए 51वें स्थान पर पहुंच गयीं है और शीर्ष 100 में शामिल इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी है। अंडर-21 पुरूष और अंडर-21 महिला में क्रमश: चार पुरूष और तीन महिला खिलाड़ी शामिल हैं जिसमें मानव ठक्कर 21वें से 17वें स्थान पर पहुंच गए। उनके अलावा रोनित भांजा (34) जीत चंद्रा (46) और सिद्देश पांडे (52) भी अपनी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे। 

अंडर-21 महिलाओं में सेलेनादीप्ति सेल्वाकुमार 31वें स्थान पर है जबकि मौमिता दत्ता और अर्चना कामत संयुक्त रूप से 32वें स्थान जबकि श्रीजा अकुला 62वें स्थान पर हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें