फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरत शीर्ष 30 में, साथियन कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर  

Tue, 04 Dec 2018 05:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल आईटीटीएफ रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से शीर्ष 30 में शुमार हो गए हैं। युवा जी साथियन चार स्थान की छलांग लगाकर कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। हरमीत देसाई सौवें नंबर पर हैं। 

विज्ञापन


महिलाओं में मनिका बत्रा शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बनीं हुईं हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली मनिका एक पायदान ऊपर 52वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन

रहम विश्व चैलेंज खिताब जीतने वाले स्पेन के पहले गोल्फर बने  

जॉन रहम ने हीरो विश्व चैलेंज गोल्फ खिताब जीत लिया। रहम ने अंतिम दौर में 65 का स्कोर किया। उन्होंने 20 अंडर 268 के कुल स्कोर के साथ ट्रॉफी जीती। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले स्पेनिश गोल्फर बन गए हैं। वह प्यूटो रिर्को के टोनी (69) को चार शॉट से पछाड़कर चैंपियन बने। रहम अब तक कुल छह खिताब जीत चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें