फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: शहडोल की बांधवी साधेंगी अमेरिका में निशाना, शूटिंग विश्व कप के लिए हुआ चयन

Sat, 10 Jul 2021 04:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बांधवी ने अपने पिता से प्रेरणा लेकर दसवीं कक्षा से ही शूटिंग में दिलचस्पी दिखाते हुए इसका अभ्यास शुरू कर दिया था और पिछले पांच वर्षों उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं
विज्ञापन
बांधवी सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल की बांधवी सिंह का चयन अमेरिका के पेरू में होने वाले शूटिंग विश्व कप के लिए हुआ है। विश्व कप के लिए बांधवी इस महीने भोपाल में रहकर ही अभ्यास करेंगी। इसके बाद 1 अगस्त से 12 अगस्त तक दिल्ली में ट्रायल होंगे, वहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और इसके बाद दक्षिण अमेरिका में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेने जाएंगी। 

विज्ञापन


शहडोल के लोगों में खुशी का माहौल
इस ट्रायल में पूरे देश से 18 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से ट्रायल के बाद पेरू के लिए चयन होगा। इसके लिए बांधवी सिंह पूरी तरह से तैयार हैं। बांधवी के चयन की खबर सुनते ही शहडोल के लोगों में खुशी का माहौल है। 

पिता से मिली प्रेरणा
बता दें कि बांधवी ने अपने पिता से प्रेरणा लेकर दसवीं कक्षा से ही शूटिंग में दिलचस्पी दिखाते हुए इसका अभ्यास शुरू कर दिया था और पिछले पांच वर्षों उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं।
विज्ञापन


बांधवी का एक ही सपना
बता दें कि निशानेबाज बांधवी भारत के पूर्व थल सेना अध्यक्ष कर्नल विपिन रावत की भतीजी हैं। बांधवी के मुताबिक, विपिन रावत ने उन्हें शूटिंग के लिए काफी प्रोत्साहित किया है। अब बांधवी का एक ही सपना है कि वह देश के लिए खेलते हुए अपना नाम रोशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें