फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत के मामले में एसजीएफआई की मान्यता खत्म

Thu, 27 Feb 2020 08:28 AM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Sports Ministry - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की मान्यता को खत्म कर दिया है। मंत्रालय ने यह कार्रवाई दो वर्ष पूर्व दिल्ली के स्कूल की छात्रा नितिशा नेगी की एडिलेड में डूबकर मौत होने के चलते की है। फुटबॉलर नितिशा एसजीएफआई की ओर से गैरआधिकारिक पैसिफिक गेम्स में खेलने गई थीं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने यह कार्रवाई एसजीएफआई की ओर से कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने के कारण की है। 2017 में नितिशा की मौत के मामले में खेल मंत्रालय ने साई को जांच सौंपी थी, जिसमें एसजीएफआई की खामियां सामने आई थीं।

कई सरकारी प्रशिक्षकों को बिना मंजूरी के ले जाया गया था। साथ ही दो सौ से अधिक बच्चों से पैसे वसूले गए थे। मामले में फेडरेशन के ही एक पदाधिकारी के साले और उसकी पत्नी की लापरवाहियां सामने आई थीं।
विज्ञापन


देश के स्कूली छात्रों के भविष्य पर गहराया संकट
खास बात यह है कि एसजीएफआई के अध्यक्ष पहलवान सुशील कुमार हैं। हालांकि फेडरेशन का कार्यभार सेक्रेटरी जनरल राजेश मिश्रा संभालते हैं। मंत्रालय की इस कार्रवाई  के बाद देश के स्कूली छात्रों के भविष्य पर संकट गहरा गया है।

एसजीएफआई की ओर से सभी खेलों में स्कूल गेम्स कराए जाते हैं। इन खेलों में प्रदर्शन करने वालों को खेल मंत्रालय की मान्यता का प्रमाण पत्र मिलता है, जिसका छात्रों को फायदा मिलता है। अब इन खेलों और प्रमाण पत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें