फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन को मिली 'नाइटवुड' की उपाधि

Thu, 16 Dec 2021 01:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन को ब्रिटेन के राजघराने की तरफ से 'नाइटवुड' की उपाधि दी गई। उन्हें मोटरस्पोर्ट्स में उनके योगदान के लिए बुधवार को प्रिंस ऑफ़ वेल्स की तरफ से यह सम्मान मिला।
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन - फोटो : twitter@RoyalFamily
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन को ब्रिटेन के राजघराने की तरफ से 'नाइटवुड' की उपाधि दी गई। उन्हें मोटरस्पोर्ट्स में उनके योगदान के लिए बुधवार को प्रिंस ऑफ़ वेल्स की तरफ से यह सम्मान मिला। उन्हें लंदन के विंड्सर कासल में प्रिंस चार्ल्स ने इस सम्मान से नवाजा। हैमिल्टन इसी हफ्ते अबू धाबी ग्रां प्री जीतने से चूक गए और आठवीं चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के 36 वर्षीय हैमिल्टन के नाम पर 103 रेस जीतने का रिकॉर्ड है और वह सर्वाधिक चैंपियनशिप जीतने के मामले में दिग्गज माइकल शूमाकर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। हैमिल्टन यह सम्मान पाने वाले अब ब्रिटेन के इकलौते अश्वेत ड्राइवर हैं। 



हैमिल्टन चौथे फॉर्मूला वन रेसर बन गए हैं जिन्हें ब्रिटेन में सर की मानद उपाधि से नवाजा गया है। उनसे पहले जैक ब्राभम, स्टर्लिंग मोस और जैकी स्टीवर्ट को यह उपाधि मिल चुकी है। 
विज्ञापन


लुईस हैमिल्टन खेल के अलावा सोशल मीडिया और सामाजिक कार्यों में भी सक्रीय रहते हैं। उन्होंने हाल ही में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन को भी अपना समर्थन दिया था और मुखर होकर उसकी आवाज उठाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें